सावन की सी बारिशों में नित भीगने की अब चाह कहाँ,
पुष्प खिले, धरा फले ओ भीगे कंठ इतना सा तो पानी हो
दुनिया जीतने का जज्बा, आसमां चीरने का भी जोश,
कहाँ जाता हैं जब नन्ही सी बेटी से हार खानी हो
ऑस्कर, बुकर और पुलित्ज़र जैसे तमगे किसे चाहिए,
जो सीधे दिल तक उतरे ऐसी मेरी कविता-कहानी हो
रचना यह किसकी? भले कहानी के पात्र हैं कौन?
कोई फरक नहीं पड़ता जब कहने वाली नानी हो
गीत ग़ज़ल छंदों का मौसम, चुका हुआ सा लगता हैं,
मन में ही रहें चाहतें, जब घर में बहन सयानी हो
जब बढ़े अँधेरा, घटे उजाला और चेतना की भी चाह,
कोई बधेतर आस नहीं, बस आँखों में ग्लानी हो
मंदिर बने या मस्जिद? यहाँ इस पचड़े में कौन पड़े,
एक पागल सा खुसरो चाहूं, इक मीरां दीवानी हो
मेरी माँ सी अनिंद्य सुन्दरी इस दुनियां में दूजी कौन,
धरी रहे उपमाएं सारी, जब 'प्रदीप' ने ये ठानी हो

12 टिप्पणियाँ:
बहुत सुन्दर रचना है बहुत बहुत बधाई।
रचना यह किसकी? भले कहानी के पात्र हैं कौन?
कोई फरक नहीं पड़ता जब कहने वाली नानी हो
मेरी माँ सी अनिंद्य सुन्दरी इस दुनियां में दूजी कौन,.nice
मेरी माँ सी अनिंद्य सुन्दरी इस दुनियां में दूजी कौन,
धरी रहे उपमाएं सारी, जब 'प्रदीप' ने ये ठानी हो
-क्या बात है! वाह!
रचना यह किसकी? भले कहानी के पात्र हैं कौन?
कोई फरक नहीं पड़ता जब कहने वाली नानी हो
kya baat kahi...waah...
bahut hi sundar rachnaa...
जिंदगी के चार कदम ना काट यूं ही घिसट घिसट, सीना तान कर चल चाहे चले जीवन दो ही कदम ______
sundar rachna
सुंदर रचना है.
ati sundar..
मेरी माँ सी अनिंद्य सुन्दरी इस दुनियां में दूजी कौन,
धरी रहे उपमाएं सारी, जब 'प्रदीप' ने ये ठानी हो
bilkul hi koi nahi, pradeep kee aankhen sahi kahti hain
mujhko yah rachna ruchee.
divyanarmada.blogspot.com dekhen, follow karen, tippanee karen.
रचना यह किसकी? भले कहानी के पात्र हैं कौन?
कोई फरक नहीं पड़ता जब कहने वाली नानी हो
Bahut sunder!
Aapne to mujhe meri nani ki yaad dila diya.
janokti
प्रदीप जी , नमस्कार !
आपका ब्लॉग और प्रोफाइल दोनों देखा . काफी प्रभावपूर्ण लेखनी है आपकी . हम भी वेब पर अपनी कलम चलाते हैं और नई लेखनी को एक मंच " जनोक्ति ब्लॉग " पर लाने के लिए प्रयास कर रहे हैं . हमारे इस गैर व्यावसायिक ब्लॉग से आपके जैसे दर्जनों युवा जुड़ गये हैं और जनोक्ति वेब की दुनिया में एक लोकप्रिय नाम भी बन चुका है . आप को भी इस मंच से जुड़ने का आमंत्रण भेज रहा हूँ .
Post a Comment