Latest News

Monday, April 23, 2012

बचपन में ब्याही आधी सरकार : repeat on aakhateej

200 सदस्य विधानसभा में
184 की वैवाहिक तिथियां वेबसाइट पर
82 की शादी 21 या18 वर्ष (पुरूष अथवा महिला के अनुसार) की वैधानिक आयु से पहले
35 मंत्री और संसदीय सचिव
13 की शादी बाल-विवाह की श्रेणी में
47 विधायक कांग्रेस के बाल विवाह वाले
26 विधायक भाजपा के इस वर्ग में

पाली। कम उम्र में विवाह नहीं होने देने के लिए कमर कसने वाली राजस्थान सरकार के एक-तिहाई से ज्यादा मंत्रियों और विधानसभा के करीब आधे सदस्यों की शादियां विवाह की वैधानिक उम्र से पहले हो गई थी। विधानसभा की वेबसाइट पर उपलब्ध 13वीं विस सदस्यों की जानकारी की पड़ताल में सच सामने आया। विस के 200 सदस्यों में से 184 की वैवाहिक तिथियां उपलब्ध हैं।

82 सदस्यों की शादी 21 या 18 वर्ष (पुरूष अथवा महिला के अनुसार ) की वैधानिक आयु से पहले हो गई थी। 35 मंत्रियों और संसदीय सचिवों में से 13 के विवाह बाल-विवाह की श्रेणी में आते हैं। रविवार को अबूझ सावा पर एक बार फिर बाल-विवाह का जोर रहेगा।

सत्ताधारी कांग्रेस के विधायक इस मामले में आगे हैं। कांग्रेस के 47 विधायकों के विवाह कम उम्र में हुए, जबकि भाजपा के 26 विधायक इस वर्ग में आते हैं। विवाह की न्यूनतम आयु का सबसे पहले 1929 में बने शारदा एक्ट में निर्धारण किया गया था।

इसमें विवाह के लिए लड़के की आयु 18 और लड़की की 14 वर्ष तय की गई थी। इसके बाद 1954 के स्पेशल मैरिज एक्ट में इस आयु सीमा बढ़ाकर क्रमश: 21 और 18 वर्ष किया गया, जो अब तक जारी है। अधिकांश विधायकों के विवाह 1954 के एक्ट के लागू होने के बाद ही हुए हैं।

विधानसभा अध्यक्ष खुद भी
इक्कीस वर्ष से कम उम्र में ब्याहने वालों में विधानसभा अध्यक्ष दीपेन्द्रसिंह शेखावत भी शमिल हैं। उनका विवाह 20 वर्ष 11 माह की उम्र में हुआ था।

प्रमुख भाजपा विधायक
रोहिताश्व शर्मा, प्रभुलाल सैनी, सुन्दरलाल, शंकरसिंह रावत, ओटाराम देवासी, निर्मल कुमावत, फूलचन्द भिण्डा, राधेश्याम गंगानगर, संजना अगारी, केसाराम चौधरी, अशोक पींचा, सूर्यकान्ता व्यास, कमसा मेघवाल, अर्जुन गर्ग, राजकुमार रिणवा, हरिसिंह रावत।

नाम                                             विवाह के समय उम्र
केबिनेट मंत्री हरजीराम बुरड़क  17 वर्ष
मास्टर भंवरलाल मेघवाल           17 वर्ष
परसादीलाल मीणा                       14 वर्ष
महिपाल मदेरणा                          20 वर्ष
राज्य मंत्री रामलाल जाट          18 वर्ष
अशोक बैरवा                                17 वर्ष
भरोसीलाल जाटव                        12 वर्ष
गोलमा देवी                                  11 वर्ष
मांगीलाल गरासिया                      14 वर्ष
संसदीय सचिव रामकेश मीणा  18 वर्ष
गिर्राजसिंह                                    17 वर्ष
नानालाल निनामा                         20 वर्ष
ब्रह्मदेव कुमावत                             20 वर्ष
(केबिनेट मंत्री बीना काक और महेन्द्रजीत मालवीया तथा राज्य मंत्री राजकुमार शर्मा की विवाह तिथि उपलब्ध नहीं है।)

 बचपन में ब्याहने वाले विधायक

पाली : संजना आगरी (सोजत), केसाराम चौधरी (मारवाड़ जंक्शन)-
जालोर : भगराज चौधरी (आहोर), जीवाराम चौधरी (सांचौर)-
सिरोही : ओटाराम देवासी (सिरोही), जगसीराम कोली (रेवदर)-
बाड़मेर : पदमाराम मेघवाल (चौहटन), मदन प्रजापत (पचपदरा), मेवाराम जैन (बाड़मेर)-
जैसलमेर : सालेह मोहम्मद (पोकरन)-
जोधपुर : अर्जुनलाल गर्ग (बिलाड़ा), कम्सा मेघवाल (भोपालगढ़), मलखानसिंह (लूणी), महिपाल मदेरणा (ओसियां), सूर्य कांता व्यास (सूरसागर)-
नागौर : हबीबुर्ररहमान (नागौर), हरजीराम बुरडक़ (लाडनूं)-
सीकर : अमराराम (दांतारामगढ़), गोविंदसिंह डोटासरा (लक्ष्मणगढ़), दीपेन्द्रसिंह शेखावत (श्रीमाधोपुर), भंवरू खां (फतेहपुर)-
बीकानेर : कन्हैयालाल झंवर (नोखा)-
गंगानगर : गंगाजल मील (सूरतगढ़), पवन कुमार दुग्गल (अनूपगढ़), राधेश्याम (गंगानगर), संतोष कुमार सहारन (शार्दूलशहर)-
हनुमानगढ़ : आदाराम मेघवाल (पीलीबंगा), विनोद कुमार (हनुमानगढ़)-
चुरू : अशोक पींचा (सरदारशहर), भंवरलाल मेघवाल (सुजानगढ़), राजकुमार रिणवा (रतनगढ़)-
झुंझुनूं : श्रवण कुमार (सूरजगढ़), सुन्दरलाल (पिलानी)-
जयपुर : गंगासहाय शर्मा (आमेर), गोपाल मीणा (जमवारामगढ़), निर्मल कुमावत (फुलेरा), फूलचंद भिंडा (विराटनगर), भगवानसहाय सैनी (चौमूं)-
अलवर : टीकाराम जूली (अलवर ग्रामीण), बाबूलाल बैरवा (कठूमर), रामहेतसिंह यादव (किशनगढ़बास), रोहिताश्व कुमार शर्मा (बानसूर)-
भरतपुर : बहादुरसिंह (वैर)-
सवाई माधोपुर : अलाउद्दीन आजाद (सवाई माधोपुर), अशोक बैरवा (खन्दर), रामकेश मीणा (गंगापुर)-
बूंदी : प्रभुलाल सैनी (हिंडोली), सी.एल. प्रेमी (केशोरायपाटन)-
कोटा : ओम जोशी (कोटा साउथ), प्रेमचंद नागर (पिपल्दा)-
झालावाड़ : कैलाशचंद मीणा (मनोहर थाना), मदनलाल वर्मा (डग)-
प्रतापगढ़ : नगराज मीणा (धरियावाद)-
करौली : रमेशचन्द मीणा (टोडाभीम), भरोसीलाल जाटव (हिन्डौन)-
राजसमंद : गणेशसिंह परमार (कुम्भलगढ़), हरीसिंह रावत (भीम)-
भीलवाड़ा : कैलाशचन्द्र त्रिवेदी (सहारा), महावीर प्रसाद जीनगर (शाहपुरा), रामलाल जाट (मांडल), शवजीराम मीणा (जहाजपुर) -
उदयपुर : दयाराम परमार (खैरवाड़ा), बाबूलाल खराड़ी (जाडोल), मांगीलाल गरासिया (गोगुन्दा) संती देवी सलुंबर (उदयपुर)-
बांसवाड़ा : कांता गरासिया (गढ़ही), नानालाल निनामा (घाटोल), फतेहसिंह (कुशलगढ़), अर्जुनसिंह बामणिया (बांसवाड़ा)-
डूंगरपुर : राइया मीणा (आसपुर)-
टोंक : रामनारायण मीणा (टोंक)-
अजमेर-: नाथूराम सिनेदिया (अजमेर), ब्रह्मïदेव कुमावत (मसूदा), महेन्द्रसिंह (नसीराबाद), शंकरसिंह रावत (ब्यावर) -
बारां : पानाचंद मेघवाल (अटरू), निर्मला सहरिया (किशनगढ़)।-
चित्तौडग़ढ़ : उदयलाल आंजणा (निम्बाहेड़ा)-
दौसा : गोलमा देवी (महुआ), परसादीलाल मीणा (लालसोट)-
धौलपुर : गिरीराज मलिंगा (धौलपुर), सुखराम (बसेरी)

Total Pageviews

Recent Post

View My Stats